फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम महिलाओं को पीटा, फाड़े कपडे

Wed, 07 Feb 2018 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा। चरवा इलाके के एक गांव में मंगलवार शाम दबंगों ने गुंडागर्दी की। मामूली बात पर एक महिला, उसकी देवरानी व ननद को बेरहमी से पीटा। ननद के कपड़े भी फाड़ डाले। पिटाई से घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चरवा इलाके की एक विवाहिता ने बताया कि घर के पास ही खाली पड़ी भूमि पर उसका मवेशी (बछड़ा) बंधा हुआ था। मंगलवार शाम मवेशी का खूंटा उखड़ गया। ऐेसे में वह फिर से खूंटा गाड़ रही थी। इस दौरान पड़ोसी पिता-पुत्र आकर गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पिटाई शुरू कर दी। महिला को जमकर पीटा। शोर सुन देवरानी और दो ननद बीच बचाव करने पहुंचीं तो दबंगों ने इन सबको भी पीट दिया। पीड़ित महिला का इल्जाम है कि दबंगों ने उसकी ननद के कपड़े भी फाड़ डाले। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पिटाई से घायल महिलाओं ने थाने में शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाकी का उपचार पास के सरकारी अस्पताल में कराया गया है। मामले में चरवा एसओ पवन त्रिवेदी का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें