फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने अधेड़ को किया लहूलुहान,केस

Sat, 08 Apr 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयदसरावां गांव में बृहस्पतिवार शाम दबंगों ने एक अधेड़ को लहूलुहान कर दिया। शोर मचने पर गांव के लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बताया जाता है कि सैयदसरावा गांव निवासी शिव अवतार का पड़ोसी गांव के एक परिवार से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को झड़प के बाद दबंगों ने शिव अवतार पर हमला बोल दिया। खेत से लौटते समय रास्ते में बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करने के बाद जान लेने की नीयत से उस पर निशान साधकर बंदूक से फायर झोंक दिया, लेकिन अधेड़ बाल-बाल बच गया। वहीं उधर गोली की आवाज सुनते ही घरके साथ गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आते देख हमलावर फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायल अधेड़ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराकर हमलावर प्रकाश और धुल्लू निवासी निबिहा के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें