फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध्ा हालत में वृद्ध की मिली लाश्ा

Mon, 24 Sep 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव में रविवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर एक वृद्ध की निर्वस्त्र लाश मिली। परिवार वालों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बेटे की सूचना पर पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुर परसरा गांव का कल्लू पासी (60) परिवार से अलग दूसरे मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी की सालभर पहले मौत हो चुकी है। शनिवार रात वह बेटे के घर से खाना खाने के बाद सोने की बात कहकर अपने घर के लिए निकला। रविवार सुबह उसके घर के बाहर चारपाई पर उसकी निर्वस्त्र लाश मिली। जानकारी मिलते ही पीड़ित परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौका मुआयना किया। चारपाई के पास ही मृतक की लाठी और डंडा पड़ा था।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। मृतक के बेटे रैकूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में भी सिर्फ पिता का शव मिलने की बात लिखी है। अफसर पीएम रिपोर्ट आने से पहले साफ तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।  वहीं इंस्पेेक्टर कोखराज उदयवीर सिंह का कहना है िककि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मौत कैसे हुई ? यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें