फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने छात्रा का किया गला रेतने का प्रयास, गंभीर

Mon, 24 Sep 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज इलाके के एक गांव में रविवार की शाम एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास किया। चीखपुकार सुन लोगों को आता देख आरोपी युवक फरार हो गया। जख्मी छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी इंटर की छात्रा है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करने के साथ ही छिप-छिपकर मिलते थे। रविवार की शाम छात्रा घर से शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी बीच प्रेमी युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने खून से लथपथ किशोरी को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। यूपी-100 के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी युवक के  परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए। परिजनों ने भी अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि जख्मी युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही घटना की छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें