फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों को किया लहूलुहान

Sat, 28 Jan 2017 12:50 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के बसेढ़ी गांव में शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर पर गांव के लोग  मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बसेढ़ी गांव का रहने वाले श्री राम पुत्र सुखदेव का नाती शुक्रवार दोपहर पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में पड़ोसी के बच्चों ने श्रीराम के नाती को पीट दिया। इस पर परिजनों ने उलाहना दिया तो पड़ोसी भिड़ गए। कहासुनी के बाद पड़ोसियो ंने श्रीराम के घर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने श्रीराम, पत्नी गोमती देवी, बेटी कामनी, बहू गीता और रंजीता को लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें