फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Sat, 27 Oct 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
मंझनपुर। प्रयागराज के बम्हरौली में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से भगा दिया। इससे पहले उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव की सरला देवी पुत्री श्रीराम ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह बम्हरौली निवासी अरविंद से हुआ था। सरला के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसे प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को काफी समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो हफ्ते भर पहले ससुराल वालों ने उसको बेरहमी से पीटा। इसके बाद घर से भगा दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर दो दिन पहले पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपी पति अरविंद, उसके भाई अजय व रिंकू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें