फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर किशोरी ने दी जान, कोहराम

Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायन (ब्यूरो)। चरवा के बलीपुर टाटा गांव में बुधवार शाम  एक  किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसका शव फंदे से उतारा गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस लाश  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


    बलीपुर टाटा गांव निवासी विश्राम मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए पूरामुफ्ती चला गया था। उसकी पत्नी मवेशियों को चराने के लिए  खेतों की तरफ गई थी। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी नीलू उर्फ ननकी अकेली थी। शाम तकरीबन छह बजे ननकी कमरा बंद कर  प्लास्टिक की डोरी से फांसी लगा ली। शाम को घर वापस लौटी  मां ने कमरा बंद देख आवाज लगाई। पर, कोई जवाब नहीं मिला। शोर गुल सुन पड़ोसी इकट्ठा हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटकती किशोरी का शव देख परिजनों की चीख निकल गई। ग्रामीणों ने शव फंदे से नीचे उतारकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार किशोरी की मानसिक हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं रहती थी। इधर वह उल्टी-सीधी हरकतें किया करती थी। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा है। मामले में कोतवाल का कहना है कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें