फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने गया बालक तालाब में डूबा, मौत

Thu, 17 May 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुरजीता गांव का एक बालक बुधवार सुबह नहाते वक्त तालाब में डूब गया। घंटे भर बाद उसकी लाश मिली। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


अलीपुरजीता निवासी शनि (10) पुत्र ऊदल कक्षा तीन का छात्र था। बुधवार सुबह वह साथियों के साथ नहाने के लिए गांव स्थित तालाब गया था। नहाते वक्त पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। यह देख साथ रहे बच्चे शोर मचाने लगे। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शनि का शव बाहर निकाला। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसलिए पंचनामा कर लाश उनके हवाले कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें