मंझनपुर । सैनी कोतवाली क्षेत्र के बदलेपुर ननसैनी गांव में रविवार सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने विद्युत तार छू लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
ननसैनी निवासी दिलीप कुमार (32) किसानी करकेे परिवार का खर्च चलाता था।
रविवार सुबह किसी काम के लिए वह मां से पैसा मांग रहा था। बताया जा रहा है कि मां ने पैसा न देने के साथ ही उसे डांट भी दिया। इसी बात से क्षुब्ध युवक ने छत पर जाकर विद्युत तार पकड़ लिया। करंट से झुलसे युवक को आननफानन परिजनों ने नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चेकअप के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।