फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया शव

Sun, 18 Mar 2018 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव में शुक्रवार शाम ससुरालियों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव फंदे से लटका दिया। इससे दिवंगत के मायके में कोहराम मच गया है। पिता ने पति समेत चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पिपरी क्षेत्र के शाहपुर पेरवा निवासी मेवा पाल ने वर्ष 2014 में बेटी रेनू का विवाह असरावल खुर्द गांव के प्रेम कुमार से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज बाइक की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। उसे कई बार पीटा गया। इसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। विवाहिता के पिता का आरोप है कि शुक्रवार शाम ससुरालियों ने पीट-पीटकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फंदे से लटका दिया। फिर घटना की जानकारी दी। घटना की खबर मिलते ही मायके में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन बेटी की ससुराल पहुंचे। इस बीच खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह का कहना है कि मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें