फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल

Sun, 18 Mar 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/चायल। करारी क्षेत्र के पचंभा गांव के समीप शनिवार सुबह मवेशी को बचाने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। इससे पांच यात्री घायल हो गए। वही ंअन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मंझनपुर से शनिवार सुबह एक ऑटो सवारियां लेकर करारी जा रहा था। पचंभा गांव के समीप एक मवेशी सामने आ गया। इसे बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे सिराथू निवासी रामकिशोर, त्रिभुवन, सरायअकिल निवासी राकेश, सुधीर व करारी निवासी जयकेस आदि घायल हो गए। लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर परिवार वाले हॉस्पिटल पहुंच गए थे। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है।वहीं  पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बूंदा गांव का महेश कुमार इन दिनों मकान बनवा रहा है। शनिवार सुबह बूंदा तिराहे के समीप पीछे से आई अप्पे ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे महेश घायल हो गया। परिवार वालों ने घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खरसेनपुर गांव का उमेश पुत्र पन्नालाल शनिवार सुबह पिपरी गया था। वहां से डंपर से  घर लौट रहा था। जयंतीपुर के समीप ट्रक ने डंपर में टक्कर मार दी। इससे डंपर पलट गया। हादसे में उमेश घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें