फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी दिलशाद

Sat, 14 Jul 2018 12:30 AM IST
कौशाम्बी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
करारी। सात महीने से फरार चल रहा इनामी अपराधी दिलशाद शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद करारी पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। करारी कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के समीप सात दिसंबर 2017 को तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन


बदमाशों की गोली से सिपाही कासिम घायल हो गया था। इस दौरान पुलिस ने इलाके के तुर्तीपुर निवासी रईस अहमद, अबिप्रकाश तिवारी व फिरोज अहदम को गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि इसी गांव का दिलशाद पुत्र मुन्ना उर्फ सलीम मौके से फरार हो गया था। 22 जून को एसपी प्रदीप गुप्ता ने दिलशाद पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। फिर करारी पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी। शुक्रवार सुबह पुलिस को खबर मिली कि दिलशाद अषाढ़ा चौराहे के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें