फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के फ्लैट से 12 लाख की चोरी

Sun, 23 Sep 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
जार्जटाउन के पन्ना लाल रोड पर स्थित अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर के फ्लैट से चोर नकदी समेत 12 लाख का माल उड़ा ले गए। शनिवार सुबह डॉक्टर पत्नी समेत दिल्ली से लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर डॉग स्क्वॉयड के साथ ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। हालांकि, चोरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


डॉक्टर अनूप कुमार यादव मूल रूप से कौशाम्बी के सिराथू कस्बे के रहने वाले हैं। वह सिराथू के पास ही क्लीनिक भी चलाते हैं। शहर में वह परिवार के साथ पन्ना लाल रोड स्थित हरितकुंज अपार्टमेंट में तीसरे तल पर बने फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा बाहर रहता है। 19 सितंबर को उनकी बेटी कृति को दिल्ली जाना था। उसे छोड़ने के लिए वह घर में ताला बंद कर पत्नी समेत रात में दिल्ली चले गए। बेटी को छोड़कर शनिवार सुबह आठ बजे के करीब वह पत्नी के साथ वापस आए। मेन दरवाजे का ताला खोलकर वह भीतर घुसे। कुछ देर बाद वह अंदर के कमरे में जाने लगे तो उसका दरवाजा भीतर से बंद मिला। उन्होंने ठोकर मारी तो सिटकनी खुल गई। इसके बाद भीतर का नजारा देखकर डॉक्टर के होश उड़ गए।

आलमारी खुली पड़ी थी और उसमें रखा सारा सामान बिखरा था। लॉकर भी टूटा था और उसमें रखे चेन, अंगूठी, हार समेत अन्य कीमती गहने व दो लाख नगद गायब थे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच पड़ताल के दौरान छत पर फोरेंसिक टीम को कुछ लोगों के पैरों के निशान मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि चोर छत के रास्ते पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए और सामान ले उड़। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें