फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मवेशी बरामद तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 08 May 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज पुलिस ने रविवार रात एक पिकअप(चार पहिया वाहन) से वध के लिए ले जाए जा रहे पांच मवेशियों को बरामद कर लिया। मौके से पकड़े गए तीन तस्करों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोखराज इंस्पेक्टर वाईपी सिंह को रविवार रात सूचना मिली कि हाईवे से पशु तस्कर एक पिकअप में मवेशियों को लादकर वध के लिए ले जा रहे हैं। खबर मिलते ही उन्होंने घेराबंदी करके अंदावां मोड़ के समीप पिकअप को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पिकअप से पांच मवेशियों को बरामद करके स्थानीय किसानों के हवाले कर दिया गया है। मौके से पकड़े गए राजेश यादव पुत्र जयकरन निवासी खरखरी थाना शाहपुर जिला रीवां, इसी जिले के हनुमना थाना स्थित वाहियारी निवासी यूनुस पुत्र मासूक और उसके भाई दाउद को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें