फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बंदूक बरामद, प्रधान सहित आठ गए जेल

Sat, 18 Aug 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेवादा। चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक और बंदूक बरामद की। हत्या में दोनों तरफ से नामजद आठ आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के चंदूपुर अमरायिन प्रधान कमलेश कुमार इन दिनों गांव में खड़ंजा का निर्माण करा रहे हैं। पड़ोसी भोला उर्फ पोट्टर इसका विरोध कर रहा था। इसे लेकर गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई थी। गोली लगने से प्रधान के भाई रामलखन और विपक्षी ईश्वरशरण की मौत हो गई थी। करीब छह लोग घायल भी हुए थे। मामले में प्रधान की तहरीर पर सात और दूसरी तरफ से भारती शरण की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रधान कमलेश, राकेश, शिवप्रसाद व दूसरे पक्ष से लवकुश, भारती शरण, अंबिका, अशोक तथा रामप्रकाश आदि को घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसओ हेमंत मिश्र ने बताया कि मौके से एक डीबीबीएल बंदूक और एक तमंचा पहले ही बरामद किया गया था। गुरुवार रात प्रधान के परिवार के रमेश के घर पर दबिश देकर उसकी एकनाली बंदूक भी बरामद कर ली गई। लाइसेंसी असलहों के निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें