फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों ने सास और बहुओं को पीटा

Thu, 21 Jun 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पति के हत्यारोपियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दो बहुओं को भी पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  पिपरी कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव की माया देवी ने बताया कि उसके पति ननकू लाल की 16 नवंबर 2017 को दबंगों ने हत्या कर दी थी। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ उसने केस दर्ज कराया था। इसी के चलते आरोपी आए दिन अपशब्द बोलते हैं।
विज्ञापन


विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि मंगलवार शाम भी हत्यारोपी सगे भाई अपशब्द बोल रहे थे। ऐतराज जताने पर उन्होंने पिटाई कर दी। महिला को पिटता देख उसकी बहू ननकी देवी व शकुना देवी बीच बचाव करने पहुंची। इस पर इन दोनों की भी पिटाई कर दी गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके घायल महिलाओं को मेडिकल के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें