फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव के लिए सीआरएफ ने जिले में डाला डेरा

विज्ञापन
CRF camped in the district for Vis elections - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में लोग निर्भीक होकर मतदान करें, इसका भरोसा दिलाने के लिए सोमवार को एक कंपनी सीआरपीएफ जिले में पहुंच गई। कंपनी कमांडर देवेश कुमार की अगुवाई में आई टीम जिला पुलिस के सहयोग के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार को कोखराज बार्डर पर सीआरपीएफ जवानों को सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह ने रिसीव किया। इसके बाद यह कंपनी मुख्यालय मंझनपुर पहुंची। यहां सीओ सदर डॉ. केजी सिंह व इंस्पेक्टर मंझनपुर विनोद सिंह ने टीम का स्वागत किया। कंपनी के जवानों को मंझनपुर के नया नगर स्थित बीपी पब्लिक स्कूल में ठहराया गया है। सीओ ने बताया कि कंपनी के जवान रोस्टर के हिसाब से जिले की तीनों विधान सभा सीटों के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण करेंगे। साथ ही लोगों से बिना किसी के दबाव में आए मतदान करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें