फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फर्जीवाड़ा करने वाले स्कूल के प्रधानाचार्यों पर कसा शिकंजा, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा करने वाले स्कूल के प्रधानाचार्यों पर कसा शिकंजा, मुकदमा
विज्ञापन

- आईटीआई की मान्यता हासिल करने के लिए लगाया था जाली ड्राफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के अजुहा व सयांरा में संचालित बाबू सिंह महाविद्यालय को आईटीआई की मान्यता दिलाने के लिए बैंक गारंटी कागजात में हेराफेरी करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने दोनों महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई सिराथू के प्रधानाचार्य केके राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अजुहा व सयारां के दोनों महाविद्यालय में आईटीआई की मान्यता लेने के लिए वर्ष 2020-21 में आवेदन किया गया था। कॉलेज प्रबंधन की ओर से बैंक गारंटी के तौर पर नौ-नौ लाख रुपये भी जमा किए थे। इसकी जांच डीजीटी भारत सरकार की ओर से कराई गई। संबंधित बैंक ऑफ बड़ौदा के जिम्मेदारों से सत्यापन कराया गया। जिसमें बैंक गारंटी के कागजात फर्जी पाए गए। लिहाजा निदेशक कुणाल शिल्कू ने फर्जीवाड़ा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आदेश दिया। आईटीआई के प्राचार्य की तहरीर पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुकदमा दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। मंगलवार रात को दोनों कॉलेज के प्रधानाचार्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जेके शर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें