फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: चोर बेटे की मददगार मां गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Thu, 21 Dec 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर बेटे की मददगार मां गिरफ्तार, भेजी गई जेल
विज्ञापन

- महिला के पास साल भर पहले एक घर से चुराए गए जेवरात बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। गुनाहगार बेेटे के जुर्म में पर्दा डालने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से चुराए गए जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि वर्ष 2022 में स्थानीय गांव में एक घर में चोरी हुई थी। घटना में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ था। पकड़े गए चोर ने अपने साथ वारदात में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने के बारे में बताया था। इसी में एक सदस्य रेखा देवी पत्नी शिवशंकर गर्ग का बेटा भी था। रेखा का बेटा मौजूदा समय गुजरात में हुई एक चोरी के मामले में जेल में बंद है। पुलिस गुजरात पहुंची तो उसने अपनी मां के पास चोरी के जेवरात होने की बात बताई। यह भी बताया कि मां (रेखा) उसकी हमेशा मदद करती थी। इस पर पुलिस ने रेखा को हिरासत में लिया और महेवाघाट इलाके में हुई चोरी के जेवरात भी बरामद करा दिए। रेखा के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें