फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आंधी में धराशाई हुआ गोशाला का टीन शेड, तीन पशुओं की मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आंधी से धराशाई हुआ बरियांवा गोआश्रय स्थल का टीन शेड व निरीक्षण करते सीवीओ स्रोत -पशुपालन विभाग
विज्ञापन
जिले में मंगलवार रात आई तेज आंधी और चक्रवाती तूफान में बरियांवा स्थित स्थाई गोआश्रय स्थल का टीन शेड सीमेंटेड पिलरों के साथ धराशायी हो गया। टीन शेड में दबकर तीन गोवंश की मौत हो गई, जबकि दो पशु गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन

गोआश्रय स्थल में कुल 178 गोवंश संरक्षित हैं, जिनके लिए चार बड़े टीन शेड बनाए गए थे। आंधी के दौरान दो शेड पूरी तरह गिर गए और एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि केवल एक शेड सुरक्षित बचा है।
बुधवार को सीवीओ डॉ. अशोक कुमार, बीडीओ सुरेश कुमार राय और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया और तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आपदा में मृतक हुए तीनों गोवंश पशुओं के शव को निस्तारित करवा दिया गया है, घायल दोनों गंभीर रूप से जख्मी हैं और उनकी हालत भी चिंताजनक है। - डॉ. पीके सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी नेवादा

आंधी व तूफान में गोआश्रय स्थल के दो टीन शेड पूरी तरह से धराशाई हुए हैं, एक शेड का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उसकी मरम्मत करवाई जा रही है। संरक्षित पशुओं के रहने के लिए दो शेड में पर्याप्त जगह है। संरक्षित पशुओं की उचित देखभाल और इंतजाम के लिए आश्रय स्थल का निरीक्षण करके सचिव और प्रधान को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।- सुरेश कुमार राय, बीडीओ नेवादा

आंधी से धराशाई हुआ बरियांवा गोआश्रय स्थल का टीन शेड व निरीक्षण करते सीवीओ स्रोत -पशुपालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें