फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बंदरों के हमले से बचने में तीसरी मंजिल से गिरी युवती

Thu, 11 Jun 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बंदरों के हमले से घायल रूपा का जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज करवाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर के थाना धाता क्षेत्र की एक युवती पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचाव के लिए दौड़ी युवती तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लाया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में युवती की मां राजरानी ने बताया कि बेटी रूपा घर में अकेली थी। घर के तीसरे मंजिल पर घरेलू काम कर रही थी, तभी बंदरों ने खींजते हुए उसे दौड़ा लिया। बचाव के लिए बेटी तेजी से पीछे की ओर भागी, लेकिन तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई।
घटना के समय परिवार के सभी लोग घायल युवती की दादी के मायके में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में निकल गए थे। थोड़ी दूर पहुंचे ही थे कि उन्हें रूपा के छत से गिरने की सूचना मिली। डॉक्टरों ने बताया कि छत से गिरने के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें