फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नहाने गए मौसेरे भाई ससुर खदेरी नदी में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के गांजा गांव के बाहर मंगलवार शाम ससुर खदेरी नदी में नहाने गए मौसेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डलवाकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के पंतरवा निवासी शिवमंगल का 18 वर्षीय बेटा सूरज कुमार गांजा निवासी मौसा बच्चालाल के यहां मंगलवार को घूमने के लिए गया था। शाम अपने 12 वर्षीय मौसेरे भाई गुलशन के साथ नहाने के लिए गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी गया था। बच्चालाल ने बताया कि नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। नदी किनारे खड़े कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया। इस बीच कई लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने की भी कोशिश की। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी आ गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि तलाश जारी है। जल्द ही दोनों को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें