फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार में ही देश के लोकतंत्र सुरक्षित : मनीष

Sun, 15 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। चायल के नेवादा ब्लॉक में शनिवार को कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। इसमें पार्टी नेताओं ने भाजपा पर समाज में सांप्रदायिकता व नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब देश के पास केवल कांग्रेस ही विकल्प है। लोग लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता वरिष्ठ नेता खुर्शीद अनवर ने किया। मुख्य अतिथि जिला संयोजक मनीष मिश्रा व राजेश साहनी ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि एक देश एक संविधान की बात कांग्रेस ने की और उसपर अडिग है। जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि देश अब कांग्रेस की ओर देख रहा है। आने वाला दिन कांग्रेस का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें