फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 24 मार्च से होंगी परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं 24 से 28 मार्च तक चलेंगी। मूल्यांकन का कार्य भी परीक्षा के साथ ही होगा। 29 मार्च को बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटे जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक रूप में होगी। जबकि दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक दोनों रूप में परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन

जिले के 1089 परिषदीय स्कूलों में करीब पौने दो लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी वार्षिक परीक्षा के लिए जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रश्नपत्रों की छपाई कराकर 22 मार्च तक संबंधित ब्लॉक के बीईओ के माध्यम से विद्यालय में पेपर भेज दिया जाएगा। कक्षा दो व तीन में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 50-50 अंकों का और चार व कक्षा पांच में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का पूर्णांक 70 और 30 अंकों का रहेगा।
कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की होगी लिखित परीक्षा
कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थी 50 अंकों की लिखित परीक्षा देंगे। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न 10 अंक, अति लघु उत्तरीय प्रश्न 10 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 20 अंक व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 अंक के होंगे। वार्षिक परीक्षा में लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी व मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक आवश्यकतानुसार निर्धारित करेंगे।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था अलग-अलग
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी अलग-अलग होगा। कक्षा एक, दो, तीन, चार व छह और सात की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन विद्यालय में स्कूल के शिक्षक करेंग। जबकि कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन संकुल (न्याय पंचायत) पर होगा। मूल्यांकन का कार्य संकुल क्षेत्र के अन्य विद्यालय के अध्यापक करेंगे। वहीं, कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन बीआरसी पर दूसरे संकुल के शिक्षक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें