फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से तंग आकर राजगीर की पत्नी ने फंदे से लटक कर दी जान

विज्ञापन
मीरापुर गांव में कमला देवी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : bhadarwah
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के मीरापुर गांव में रविवार रात राजगीर की पत्नी का गोशाला में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों का कहना है कि बीमारी से तंग आकर महिला ने खुदकुशी की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन




मीरापुर गांव निवासी गुलजार सिंह राजगीर हैं। गुलजार ने बताया कि रविवार शाम उसके बच्चे अनीश व निशा दावत में कशिया गांव चले गए थे। वह और पत्नी कमला देवी (50) रात में सो गए। रात करीब 11 बजे दावत से लौटने पर बच्चों की नजर गोशाला की ओर पड़ी तो मां फंदे से लटकी थी।
कमला का शव गोशाला के छप्पर की धन्नी में बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था। चीख-पुकार सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गुलजार के मुताबिक पत्नी कमला कई महीने से बीमार चल रही थी। सोमवार सुबह चौकी प्रभारी मनीष पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मीरापुर गांव में कमला देवी की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : bhadarwah

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें