फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 20 हजार पर कार्रवाई, फिर भी लोग नहीं सुधरने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना: 20 हजार पर कार्रवाई, फिर भी लोग नहीं सुधरने को तैयार
विज्ञापन

मास्क न लगाने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने और अनावश्यक भीड़ जुटाने वालों पर प्रतिदिन कार्रवाई कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले की पुलिस अब तक करीब 20 हजार बेपरवाहों पर कार्रवाई कर चुकी है। किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तो किसी से जुर्माना वसूला गया है। कार्रवाई का सिलसिला जारी है। बड़ी बात है कि इसके बाद भी जनपद के नागरिक सुधरने को तैयार नहीं हैं। सावधानियां नहीं बरतने को वे स्टेटस सिंबल समझ बैठे हैं।
कौशाम्बी जिले में कोरोना संक्रमण अब तेजी से पांव पसार रहा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसके बाद भी यहां नागरिक सावधानियां बरतने को तैयार नहीं हैं। कोई मास्क का उपयोग नहीं कर रहा है तो कोई सार्वजनिक स्थानों पर पान की पीक थूक रहा है। अनावश्यक भीड़ जुटाने से भी किसी को गुरेज नहीं है। पुलिस ने इन बेपरवाहों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभियान के तहत प्रतिदिन सभी प्रमुख चौराहों पर चेकिंग की जाती है। इस दौरान मास्क नहीं लगाने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। कोतवाल अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर बेवजह की भीड़ जुटाने वालों पर भी कार्रवाई करते हैं। एएसपी समर बहादुर ने बताया कि 25 मार्च से लेकर आठ अगस्त तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने के 1161 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इन मामलों में 2916 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि सभी को मुचलके पर कोतवाली से ही छोड़ दिया गया था। मास्क नहीं लगाने व सार्वजनिक स्थान पर थूकने वाले 17 हजार 144 लोगों से 25 लाख 39 हजार 450 रुपये बतौर जुर्माना वसूला जा चुुका है। यहां महामारी एक्ट का एक भी केस नहीं दर्ज है, लेकिन जितने बड़े स्तर पर कार्रवाई हो रही है, उससे लोगों को सुधर जाना चाहिए था। इसे बेपरवाही कहें या नासमझी कि कोरोना को लोगों ने साधारण बुखार समझ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

××××
इनका कहना है
सावधानी नहीं बरतने वालों के खिलाफ जिले भर में अभियान चल रहा है। पुलिस प्रतिदिन कार्रवाई करती है। कार्रवाई का सिलसिला संक्रमण से जंग जीतने तक जारी रहेगा। लोग नियमों का पालन करें। तभी कोरोना को हराया जा सकेगा।
समर बहादुर, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें