Businessman dies due to electric shock in Pipri
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी में करंट की चपेट में आने से व्यापारी की मौत
तिल्हापुर मोड़ बाजार में शनिवार सुबह हुआ हादसा
स़ंवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी इलाके की तिल्हापुर मोड़ बाजार में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक कारोबारी की मौत हो गई। हादसा घर की विद्युत लाइन ठीक करते समय हुआ। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
तिल्हापुर मोड़ बाजार निवासी रामबाबू केसरवानी की घर पर ही इलेक्ट्रॉनिक व मशीनरी की दुकान है। रामबाबू का पुत्र सचिन (24) दुकान संभालता था। सचिन घर से कुछ दूर पर नए मकान का निर्माण करवा रहा था। शनिवार सुबह वह नए मकान में पानी भरने के लिए सबमर्सिबल चलाने को पुराने घर से बिजली का तार खींच कर ले जा रहा था। तार कहीं पर कटा हुआ था। इससे सचिन करंट की चपेट के आकर झुलस गया। इसकी जानकारी मौके पर पहुंचे परिजन नजदीक के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। हादसे के बाद से परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।