फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के समन्वय से मजबूत होगी न्याय व्यवस्था : न्यायमूर्ति गौतम चौधरी

Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शपथ समारोह के दौरान कतार में बैठे नवनिर्वाचित पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जनपद न्यायालय परिसर के धरना स्थल मैदान में बुधवार को मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कौशाम्बी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने कहा कि न्याय व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बार और बेंच के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की नई पीढ़ी को अनुशासन, समर्पण और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करना चाहिए। इस दौरान जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश यादव, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का संकल्प

शपथ ग्रहण समारोह में मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ ली। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष बचन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कौशल किशोर द्विवेदी, महामंत्री राम नाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विकास मिश्रा व शत्रुघन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा व अंशु त्रिपाठी, प्रशासन मंत्री शैलेश द्विवेदी, पुस्तकालय मंत्री मुकेश विश्वकर्मा समेत कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उत्तम शुक्ला, सतीश मिश्रा, शांतनु निषाद, रोशनी अग्रहरी, किरन भारतीय, अजय पाल ने शपथ लिया।

शपथ समारोह के दौरान कतार में बैठे नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें