फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत, गुवारा-भैला मार्ग पर सफर हुआ दुश्वार

Thu, 04 Jun 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
गुवारा भैला मार्ग की खराब सड़क की फोटो-संवाद
विज्ञापन
जिला मुख्यालय मंझनपुर को जोड़ने वाले गुवारा-भैला मार्ग की हालत खराब हो चुकी है। करीब दो किलोमीटर लंबे हिस्से में सड़क जगह-जगह उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सड़क खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। गुवारा, बरलहा, चक सैयदअलीपुर, अमुरा, लहना, सालेपुर, इब्राहिमपुर, शुक्लन का पूरा, बंधवा कल्याण और बरई बंधवा समेत आसपास के गांवों के लोग प्रतिदिन इसी रास्ते से मंझनपुर आते-जाते हैं। सड़क खराब होने के कारण लोगों का सफर जोखिम भरा और समय लेने वाला हो गया है। मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को लंबा चक्कर भी लगाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गुवारा निवासी डॉ. सुभाष विश्वकर्मा, अमित मौर्य, अमुरा के राम प्रताप और चक सैयदअलीपुर के भरत प्रकाश ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

गुवारा से भैला तक सड़क खराब होने के कारण उन्हें कई बार तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर दरियापुर होकर मुख्यालय जाना पड़ता है। ज्ञान मौर्य , गुवारा तैयबपुर
मंझनपुर की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, लेकिन खराब सड़क की वजह से करारी होकर लगभग 20 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है।- प्रेमू मिश्र, शुक्लन का पूरा

गुवारा-भैला मार्ग पर सड़क खराब होने की कोई जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। यदि कहीं इस प्रकार की समस्या है तो विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया जाएगा। निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराकर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। ताकी लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।- दयाशंकर सोनी, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

गुवारा भैला मार्ग की खराब सड़क की फोटो-संवाद

गुवारा भैला मार्ग की खराब सड़क की फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें