सैनी कोतवाली के गुरुकुल विद्यालय के पास हाईवे पर सोमवार की सुबह करीब सात बजे कंटेनर सर्विस लेन में बने नाले में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी चालक अमित कुमार सोमवार की सुबह चूनी लेकर कानपुर जा रहा था। गुरुकुल विद्यालय के समीप सर्विस लेन में बने नाले में कंटेनर पलट गया। इससे चालक जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।