फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्राला के पीछे भिड़ा कंटेनर, केबिन का शीशा तोड़कर निकाले गए चालक व खलासी

विज्ञापन
घटना के बाद कंटेनर के केबिन से चालक को निकालते। संवाद
विज्ञापन
चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर सामने चल रहे ट्राले में पीछे से जा भिड़ा। हादसा इतना भीषण था कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं चालक व खलासी केबिन में फंस गए। पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर केबिन का शीशा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी मच गई। हादसे से करीब एक घंटे तक प्रयागराज-कानपुर लेन पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहा था। भोला चौराहे के समीप ब्रेकर पर आगे चल रहे ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने से कंटेनर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पीछे से ट्राले में जा घुसा।
हादसे में चालक रामनरेश पुत्र गोरेलाल निवासी जहानाबाद और खलासी अर्पित पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद केबिन का शीशा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सिराथू भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घायल खलासी ने बताया कि दोनों कोलकाता से पार्सल लादकर जयपुर जा रहे थे। सैनी कोतवाली प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कंटेनर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्राला और उसके चालक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना के बाद कंटेनर के केबिन से चालक को निकालते। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें