सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवा बाजार के पास मंगलवार की रात मालवाहक (छोटा हाथी) की टक्कर से तांगेवाले की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की पूरा तांगा भी छिन्न भिन्न हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
पुलिस चौकी टेवां के उमरा मजरा भरसवां गांव निवासी किशोरी लाल पुत्र रंगई तांगा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। बुधवार की शाम को करीब सात बजे टेवां बाजार से तांगे पर दरवाजा लादकर ले जा रहा था वह जैसे ही राम वन गमन मार्ग पर एसबीआई के पास पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहा चार पहिया वाहन छोटा हाथी ने जोरदार टक्कर मार दी। किशोरी लाल टक्कर लगने से गाड़ी के नीचे आ गया। तांगा भी छिन्न-भिन्न हो गया।
गंभीर रूप से घायल होने पर आसपास मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी इलाज के लिए भिजवा दिए। देर रात इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किशोरी लाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी लाल के चार लड़का, दो लड़की है जिसमें चार बच्चों की शादी हो चुकी है। एक लड़की 18 वर्ष, छोटा बेटा 16 वर्ष पर आश्रित थे। छोटी बेटी की शादी की चर्चा चल रही थी। पत्नी जमुनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।