फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रंजिश में दो पक्ष भिड़े, सात घायल

Tue, 03 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में रविवार दोपहर रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह विवाद शांत कराया और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया। उपनिरीक्षक अभिषेक गुप्ता के अनुसार एक पक्ष से नरेश, उसकी पत्नी कुंती देवी, बेटे शिवराज व शिवा घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से रवि, उसका भाई आकाश व परिवार की एक महिला छंगू को चोटें आईं हैं। थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। ऐसे में उपनिरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें