फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गैस के लिए जद्दोजहद, बुकिंग और केवाईसी में फंसे उपभोक्ता

Thu, 26 Mar 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
तारा केसरवानी।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को इन दिनों दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर गैस की सप्लाई कम है। वहीं, दूसरी ओर बुकिंग और केवाईसी से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि किसी का केवाईसी ब्लॉक हो गया है तो किसी को गैस बुक करने में समस्या आ रही है। इसी तरह महिलाएं बताती हैं कि गैस की आपूर्ति कम होने के कारण उन्हें बहुत सोच-समझकर सिलिंडर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
मंझनपुर कस्बे के मनोज कुमार ने बताया कि वह एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन केवाईसी अपडेट नहीं हो पा रही। वहीं, सुंदर लाल का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से गैस बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार-बार तकनीकी समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन

:: प्रशासन कह रहा है कि सिलिंडर की कोई कमी नहीं है, लेकिन उपभोक्ताओं को क्यों नहीं मिल रही है। रसोई चलाने के लिए समय पर सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। - तारा केसरवानी।
:: सिलिंडर समय पर नहीं मिलने से मजबूरी में लकड़ी और इंडक्शन पर खाना बनाना पड़ रहा है। इससे समय और मेहनत दोनों ज्यादा लग रहे हैं। - संगीता देवी।
:: गैस की कोई किल्लत नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बुकिंग में जो समस्याएं सामने आ रही हैं, वह सर्वर से जुड़ी तकनीकी दिक्कत के कारण हैं, जिसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। - मंंगेश कुमार मौर्य, जिलापूर्ति अधिकारी

तारा केसरवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें