फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 2024 तक होना था निर्माण, 25 में काम पूरा करने का दावा

Tue, 28 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
परसरा का निर्माणाधी बस अड्डा। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
नगर पालिका भरवारी के परसरा स्थित बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हुए पांच साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक यह पूरी तरह से तैयार नहीं हो सका है। 2019 में शुरू की गई यह परियोजना अब तक बजट की कमी और निर्माण एजेंसी की धीमी गति के कारण पूरी नहीं हो सकी। दावा किया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2025 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

परसरा में करीब 6.29 करोड़ रुपये की लागत बस अड्डे का निर्माण कार्य हो रहा है। निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिडको को सौंपी गई है। इसे जुलाई 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन चार साल बाद भी काम अधूरा है।
समय से काम पूरा नहीं होने के कारण इसके निर्माण की लागत भी 1.20 करोड़ रुपये अधिक हो गई है। विभाग का दावा है कि निर्माण पूरा हो चुका है। फिनिशिंग और बाहरी सौंदर्यीकरण काम ही शेष है। इसे 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों को मिलेगी राहत
नगर पालिका भरवारी के रास्ते प्रयागराज, मंझनपुर, महेवाघाट, राजापुर, चित्रकूट, राठ और बांदा डिपो की लगभग 20 बसों का संचालन होता है। यात्री लंबे समय से स्थायी बस स्टेशन के निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके बनने से भरवारी समेत आसपास के तमाम गांव के लोगों को लाभ होगा।

31 दिसंबर 2025 तक बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी से समिति गठित कर निरीक्षण कराने का अनुरोध किया गया है।- अनिल कुमार, एक्सईएन, यूपी सिडको
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें