फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हल्की ठंड की आहट...गर्म कपड़ों से दुकानदारों के चेहरे पर आई चमक

Tue, 28 Oct 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
दुकान में ठंड के कपड़े पसंद करते युवक। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
दिवाली के बाद हल्की ठंड ने दस्तक दी तो कपड़ों का बाजार गर्म होने लगा है। कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी देखी गई है। बाजार गर्म स्वेटर और जैकेटों से सजने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार अच्छी ठंड पड़ने की पूरी उम्मीद है। इसके लिए स्टॉक भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अक्टूबर जाने को है। सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। इस वजह से गर्म कपड़ों की जरूरत लोगों को होने लगी है। जिले के करारी, भरवारी, सरायअकिल, सिराथू, चायल और समदा सहित अन्य बाजारों के अधिकतर दुकानें गर्म कपड़ों को बेचने में जुट गई हैं। वहीं लग्न को लेकर कपड़ों के बाजार में भीड़ लगातार बढ़ने लगी है।
स्थानीय बाजार की दुकानों में स्वेटर, जैकेट, इनर, मफलर आदि की मांग बढ़ गई है। दरअसल, जैसे- जैसे तापमान गिरेगा वैसे-वैसे ऊनी कपड़ों की मांग भी बढ़ेगी। फुटपाथी दुकानों के पास भी अधिकतर गर्म कपड़े दिखाई देने लगे है।
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी राम मिलन मौर्य ने बताया कि इस बार लोग अधिक ठंड पड़ने का अनुमान लगा रहे हैं। व्यापारियों को इस बार अच्छी ब्रिकी होने का अनुमान है। इसलिए अभी से व्यापारी अन्य प्रदेशों से लगातार गर्म कपड़े मंगवा रहे हैं।
सामग्री मूल्य (रुपये में)
जैकेट- 1500-4000
ब्लेजर - 1200 से 3500
वूलन टी-शर्ट - 600 से 1500
ब्रांडेट जैकेट - 1500 से 7000
गर्म शर्ट - 600 से 2000
कुर्ता पैजामा - 800 से 3000
थर्मल सेट - 250 से 700

महिलाओं के लिए ब्लेजर, वूलन, स्कर्ट और हाफ कोट के कई डिजाइन बाजार में आ गए हैं। सुबह तापमान कम होने से वूलन ट्रैकसूट की मांग बढ़ गई है। इनकी खरीद में तेजी आई है। जिस तरह से तापमान कम होगा, उसी तरह से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ती जाएगी। - प्रमोद तिवारी, एमआर मार्ट समदा
सहालग को देखते हुए लोग ब्लेजर की अधिक डिमांड कर रहे हैं। वहीं गर्म शर्ट और टी-शर्ट भी लोगों को लुभा रही हैं। ब्रांडेट जैकेट की भी इस बार अच्छी खासी मांग है। दुकानों में ब्लेजर, जैकेट और जर्सी समेत कई तरह के डिजाइन के कपड़े आ गए हैं। यह स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से बचाव करेंगे। सर्दी के साथ ही सहालग को देखते हुए भी ग्राहक बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। - संतोष वर्मा, वर्मा क्लॉथ स्टोर करारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें