फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : युवक को बंद कमरे में पीटने के मामले में सिपाही सस्पेंड

Fri, 15 Apr 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

भरवारी निवासी एक अनुसूचित जाति के एक छात्र ने होली पर्व के दिन स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही पुष्पेंद्र तिवारी को अबीर लगा दिया था। इसे लेकर सिपाही छात्र पर आग बबूला हो गया था।
विज्ञापन
कौशाम्बी में पुलिस की पिटाई से हुए जख्म दिखाता पीड़ित। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के दिन महज अबीर लगाने से खफा सिपाही ने एक युवक को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। इसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया। इतना ही नहीं एसपी ने भरवारी चौकी प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में तैनात छह सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन



भरवारी निवासी एक अनुसूचित जाति के एक छात्र ने होली पर्व के दिन स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाही पुष्पेंद्र तिवारी को अबीर लगा दिया था। इसे लेकर सिपाही छात्र पर आग बबूला हो गया था। हंगामा बढ़ता देख लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। आरोप है कि इसी बात से खुन्नस खाए सिपाही पुष्पेंद्र तिवारी ने बुधवार को छात्र को एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।


छात्र को काफी चोट आई। मामले की शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। बृहस्पतिवार को इसे लेकर पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत कोखराज कोतवाली में की थी। इंस्पेक्टर कोखराज गणेश प्रसाद सिंह ने घटना से एसपी हेमराज मीणा को अवगत कराया। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को ट्वीट कर सिपाही पुष्पेंद्र को निलंबित करने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी को भी किया गया लाइन हाजिर

इसके अलावा पुलिस ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसपी ने भरवारी चौकी प्रभारी श्रवण कुमार को भी लाइन हाजिर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक रोही बाईपास के पास कुछ लोग पुलिस की शह पर खनिज वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। इसकी शिकायतें पुलिस अफसरों को मिल रही थी। हालांकि चौकी प्रभारी के लाइन हाजिर किए जाने के पीछे इसका तर्क नहीं दिया गया है।


एसपी ने कोखराज कोतवाली में तैनाती सिपाही विक्रम सिंह, विजय शंकर पांडेय, कड़ाधाम कोतवाली में तैनात योगेश कुमार, सौरभ पटेल और सैनी कोतवाली में तैनात महेश सिंह व देवेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी की इस कार्रवाई से महकमें हड़कंप है। इस संबंध में एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि युवक की पिटाई के मामले में आरोपी सिपाही को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा चौकी प्रभारी भरवारी और लअग-अलग थानों में तैनात छह सिपाहियोें को शिकायतें मिलने पर लाइन हाजिर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें