देश की आजादी में कांग्रेसियों ने निभाई थी अहम भूमिका
कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का 137वां स्थापना दिवस, कार्यालय में किया ध्वजारोहण
मंझनपुर/चायल। मुख्यालय स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेसियों ने 137 वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में ध्वजारोहण हुआ। विद्यार्थी ने कहा कि कांग्रेसियों ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। जिला कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन के स्वर्णिम इतिहास पर गर्व है। इस मौके पर आशीष मिश्रा पप्पू, वीके गौतम, मोहम्मद शाहरुख, इजहार अब्बास, भरत गौतम, मोहम्मद शफीक आदि मौजूद रहे।
वहीं चायल इलाके के बिलासपुर गांव में स्थापना दिवस के मौके पर प्रतिज्ञा सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े और प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। खाड़े ने 28 दिसंबर को ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा का नाम है। इसकी परंपरा त्याग और तपस्या रही है। राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव रामकिशुन पटेल, रमेश चंद्र अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी, तमजीद अहमद, पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, गौरव पांडेय, बृजेश कुमार, मिस्बाहुल ऐन, रजनीश पांडेय, मनोज पटेल, कामरान अजीम, सैफी अजीम, अमित द्विवेदी, देवेश श्रीवास्तव, तौकीर सिद्दीकी, नुरूत जमा, विनोद चौधरी, उदय यादव, मजहर अब्बास, मथुरा दुबे, राम प्रकाश, नर्मदा प्रसाद आदि मौजूद रहे।