फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने तहसीलों में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Congressmen demonstrated in tehsils - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने तहसीलों में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

आवारा पशुओं से निजात दिलाने, खाद-बीज का मूल्य कम किए जाने की मांग
राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारियों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/चायल। किसान जनजागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तीनों तहसीलों में प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

एक महीने से कांग्रेेस किसान जनजागरण अभियान चला रही है। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर रोजाना कोई न कोई कार्यक्रम किया जा रहा है। मंगलवार को तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया। मंझनपुर तहसील में जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में आवारा पशुओं से निजात दिलाने, सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, खाद-बीज का मूल्य कम किए जाने आदि की मांग की गई। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, देवेश श्रीवास्तव, कौशलेश, पप्पू मिश्रा, नकुल, इजहार, निधि त्रिपाठी, मुमताज सिद्दीकी, उमेश पांडे, आबिदा बेगम, नैयर रिजवी, नथन यादव, शशि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। चायल तहसील में जिला महासचिव फैसल अली की अगुवाई में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम, अमित सिंह, रजनीश पांडेय, फैसल अली, सुरेंद्र शुक्ला, पुष्पराज पांडेय, सगीर अहमद, मिसबहुल ऐन, अतुल योगी, मो. फरमान, रंजीत यादव, रामाकांत त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, शाहिद सिद्दीकी, नुरुत जमा, अंशु शर्मा, आदिल जाफरी आदि रहे। इसी तरह सिराथू तअसील में भी वेद प्रकाश पांडेय, बरसाती लाल पंडा, सरताज आलम, संतोष शुक्ला, जितेद्र शर्मा, गुलाम, अनिल पांडे, सुशील दुबे, उमानाथ पाल आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें