फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्षाटन और पकौड़े बेचकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Congressmen demonstrated by selling begging and pakoras - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को पीएम मोदी का जन्मदिन बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने समदा स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय चौराहे पर भिक्षाटन किया और डिग्री ब्रांड पकौड़े बेचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में देश के प्रधानमंत्री ने वादा किया था, कि वह प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को नए रोजगार देंगे। लेकिन, इसके विपरीत सात सालों में 15 करोड़ से अधिक लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं।
जिसके लिए पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चल रही केंद्र सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो नए नियम बनाए हैं उनके अनुसार पांच साल तक संविदा पर काम करने के बाद ही लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे नौकरी करने वाले युवाओं का शोषण बढ़ेगा। प्रदर्शन के दौरान शाहिद सिद्दीकी, तलत अजीम, आशीष कुमार मिश्रा पप्पू, वेद प्रकाश पाण्डेय, देवेश जी, बरसाती लाल पंडा, मिसबाहुल एन, राजेंद्र त्रिपाठी, आबिदा बेगम, कौशलेश द्विवेदी, रजनीश पांडे, शमीम आलम, शशि त्रिपाठी, तमजीद अहमद, जितेंद्र शर्मा, फूलचंद्र पासी, भारत गौतम, इजहार अब्बास, छितानी दिवाकर, हरीश मिश्रा, मथुरा दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार के खिलाफ सकिपा ने बुलंद की आवाज
समर्थ किसान पार्टी ने गुरुवार को डायट मैदान स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए और राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।
पार्टी मुखिया अजय सोनी ने सौंपे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार की ओर से किसानों के विरुद्ध लाए जा रहे अध्यादेश तत्काल वापस लेने और विभागों का निजीकरण रोकने, सरकारी नौकरी में पांच साल तक संविदा नियमावली, विशेष सुरक्षा बल के गठन को रद्द करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग की। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, जिला महासचिव राजवंत सिंह, मानसिंह यादव, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, सूर्य प्रताप यादव, पदूम नारायण सोनी, चंद्र भूषण वर्मा, भैरव प्रसाद, उमाशंकर तिवारी, शहरुख अहमद, अली रजा, विशाल साहू, अकील अहमद, जीतू केसरवानी, धीरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें