फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वाक पर गए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
A young man who had gone to the morning walk was killed by train
विज्ञापन
मनौरी रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार सुबह ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। वह मॉर्निंग वॉक के लिए क्रॉसिंग की ओर गया था।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मर्दानपुर गांव निवासी आनंद कुमार गुप्ता (35) पुत्र गणेश प्रसाद आसपास के इलाकों मे कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का खर्च चलाता था। परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह आनंद टहलने के लिए जाता था।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह भी मॉर्निंग वॉक करते हुए वह मनौरी रेलवे क्रॉसिंग की ओर पहुंच गया। वहां ट्रैक पार करते वक्त मालगाड़ी की चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। पुलिस ने शव के शिनाख्त के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें