फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में जहां एक तरफ लोगों के पास रोजगार नहीं हैं, वहीं दूसरी ओर बढ़ती मंहगाई ने हलाकान करके रख दिया है। इसके बाद भी सरकार गरीबों, युवाओं और पिछड़े लोगों के हित में कोई खास पहल नहीं कर रही है। यह बातें सदर तहसील में मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकार अगर बढ़ती महंगाई को रोकने का काम नहीं करेगी तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। भाजपा सरकार ने जनता को परेशान करके रख दिया है। कांग्रेस हर वर्ग की लड़ाई लड़ रही है और लड़ती रहेगी। इसी तरह सिराथू तहसील में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तमजीद अहमद और पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
वहीं, चायल में रजनीश पांडेय की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। इस दौरान वेद प्रकाश सत्यार्थी, विवेक मिश्रा, कौशलेश द्विवेदी, विनय, भरत गौतम, राजू कुशवाहा, असगर मदनी, रामेंद्र निषाद, मंजीत कैथवास, राम कुमार, मो. सैफ, सौरभ कुशवाहा, संस्कार पांडेय, राम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, बृजेश पांडेय, भागीरथी पटेल, राजकुमार, गुलाम, मुन्ना, वीरेंद्र कुमार, सचिन साहू, राजकुमार गौतम सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें