मंझनपुर। हफ्ते भर की खामोशी के बाद बुधवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी। सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को लगाए गए शिविर में भी 2052 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हो गई है। इनमें से दो मरीज होम आइसोलेशन में है। जबकि गंभीर रूप से पीड़ित एक मरीज का कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोग अब जागरूक होने लगे हैं। बुधवार को जिले भर में आयोजित टीकाकरण सत्र में 4558 लोगों ने वैक्सीन की डोज लगवाई। 3831 ने पहली खुराक तो 927 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई है।