फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ आज से गरजेंगे कांग्रेसी

Thu, 09 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। भूमि अधिग्रहण बिल, कालाधन की वापसी और मौसम की मार से बर्बाद किसानों को मदद नहीं दिए जाने के खिलाफ 9 से 17 तक कांग्रेसी जन जागरण यात्रा निकालेंगे। गांव-गांव निकाली जाने वाली इस यात्रा की रूपरेखा तय करने को बुधवार को मंझनपुर में बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बुधवार को मंझनपुर स्थित रैन बसेरा में बैठक हुई। इसमे मौजूद रहे पार्टी के प्रदेश सचिव और जिला प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि केंद्र और प्रदेश दोनों सरकार किसान विरोधी है। इसकी बानगी भूमि अधिग्रहण बिल और बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों को मुआवजे नहीं दिए जाने से मिलती है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की इस मनमानी के खिलाफ कांग्रेस 9 से 17 अप्रैल तक प्रदेश व्यापी जनजागरण अभियान चलाएगी। कहाकि कौशाम्बी में भी यह जन जागरण अभियान तीनों विधानसभा में चलेगा।

इस दौरान गांव-गांव चौपाल लगाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश, जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने भी बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों की अनदेखी पर दोनों सरकारों को कोसा। कहा कि एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे हैं। वहीं सरकारें एक दूसरे पर मदद नहीं करने का आरोप लगाकर किसानों की मौत पर सियासत करने में जुटी हैं।
विज्ञापन


कहा कि इन सरकारों की सारी सच्चाई अब कांग्रेसी जनता के सामने रखेंगे। इस मौके पर राजेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रमेश अग्रहरि, रविप्रकाश, युगुल किशोर त्रिपाठी, एहसान उस्मानी, नियाज अहमद, रमाकांत त्रिपाठी, अमिता सिंह, श्याममूर्ति, मुमताज सिद्दीकी, भूपेंद्र, अंशुल केसरवानी, मोहम्मद फरमान, बरसातीलाल, शशिप्रताप त्रिपाठी, मनोज सिंह, विजमा केसरवानी, चांदबाबू, मोहित रस्तोगी, कौशलेश द्विेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें