ओसा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाते बाइक सवार। संवाद
जिले भर में पेट्रोल-डीजल की कमी के आसार नजर आने लगे हैं। पेट्रोल पंप में तेल की आपूर्ति नहीं होने से पंप संचालक बाइक में 300 व कार में 500 रुपये तक का ही तेल दे रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को अधिक तेल के लिए पंपों का चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
समदा स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर रामपाल दिवाकर का कहना है कि पंप को रिफिल स्टेशन से तेल आपूर्ति नहीं हो रही है। 20 हजार के टैंकर में पहले पूरा भरकर मिलता था, इस समय 10 हजार ही मिल रहा है। ऐसे में तेल आपूर्ति की कमी से ग्राहकों को उनके मांग के अनुसार तेल नहीं दे पा रहे हैं।
वहीं, मंझनपुर के ओसा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर शिवम गुप्ता ने कहा कि पिछले तीन दिनों से टंकी में पेट्रोल की कमी चल रही है। कंपनियों से रिफिलिंग नहीं मिलने से आपूर्ति बाधित है।
पेट्रोल लेने आए ग्राहक वापस न लौटें। इसके लिए 200-300 रुपये तक का ही हर व्यक्ति को पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है।
सिराथू रोड़ स्थित पंप के मैनेजर विकास कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में अगर पेट्रोल की रिफिलिंग पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलता है तो टंकी बंद होने की स्थिति आ जाएगी। अभी किसी तरह वाहन चालकों को कम तेल देकर व्यवस्थाएं चालू रखा जा रहा है।
ओसा रोड़ स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाते बाइक सवार। संवाद