फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बिजली कटौती व महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Fri, 29 May 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष गौराव पांडेय ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गांवों और कस्बों में घंटों अघोषित कटौती हो रही है, जबकि लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। उन्होंने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उदय यादव, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ला, शशि त्रिपाठी, जिला सचिव हेमंत रावत, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रावेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें