चरवा कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम को श्रद्वांजलि देते
नगर पंचायत चरवा में सोमवार को भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने किया।
गौरव पांडेय ने कहा कि डॉ. कलाम ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश को मिसाइल और अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, रामसूरत रैदास, सुरेंद्र शुक्ला, श्याम सिंह भदौरिया, जयप्रकाश जायसवाल, सचिन पांडेय, निक्की पांडेय मौजूद रहे।