फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस ने टटोली जमीनी हकीकत

विज्ञापन
कड़ा में आयोजित कांग्रेस की बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया के तहत कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में सोमवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सिराथू और कड़ा ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। पूर्व मंत्री और प्रभारी पर्यवेक्षक शिव कुमार डहरिया ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति की जानकारी ली और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रभारी पर्यवेक्षक ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों से संवाद कर जिले की वास्तविक स्थिति जानी जा रही है। संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता है। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना पार्टी की जिम्मेदारी है। युवाओं और महिलाओं को संगठन में आगे लाकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ शीतला धाम पहुंचकर माता के दरबार में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सहप्रभारी राजन दुबे, जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें