फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसी, हाईवे पर जाम

विज्ञापन
Congress angry over Rahul Gandhi's arrest, jammed on highway - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
हाथरस में बेटी के साथ हैवानियत के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका की गिरफ्तारी से कांग्रेसी भड़क उठे। कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार की शाम मूरतगंज स्थित हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची कोखराज कोतवाली ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी समेत 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सभी लोगों को कोतवाली से निजी मुचकले पर सभी को रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

हाईवे जाम कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि हाथरस घटना को लेकर पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई।
जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इधर, हाईवे जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेसियों को रास्ते से हटाने का प्रयास किया, लेकिन, सफ ल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बाद में जिलाध्यक्ष सहित 29 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले गई। वहां केस दर्ज करने के बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। इस दौरान वेद प्रकाश पांडेय, पप्पू मिश्रा, हंजला उस्मानी, देवेश श्रीवास्तव, जहीर अब्बास, गौतम, राजकुमार यादव, इब्ने अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें