फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत, 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
Elderly death, 20 new corona positives found - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोरोना वासरस ने जिले में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को संक्रमण की जद में आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, 20 नए लोगों में संक्रमण की तस्दीक हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि कौशाम्बी ब्लॉक के एक गांव में रहने वाला 75 वर्षीष बुजुर्ग गंभाीर बीमारी से पीड़ित था। 25 सितंबर को इलाज कराने जिला अस्पताल आए बुजुर्ग की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एल-टू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था।
तबीयत बिगड़ने पर तीन दिन पहले डॉक्टरों ने उसे एसआरएन स्थित एल-3 अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को वृद्ध की मौत हो गई। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में 1552 लोगों की कोविड जांच कराई गई।
विज्ञापन

इनमें से 1025 का एंटीजेन टेस्ट हुआ। जबकि 527 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1532 हो गई है। हालांकि, इनमें से 1369 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि कोविड से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें